Thio Sulph WG
यह WG तकनीक पर आधारित सल्फर (90%) है। इसका इस्तेमाल करने से सल्फर की कमी को दूर किया जाता है और पत्तियां हरी-भरी रहती है। सर्दी के मौसम में पौधों को गर्मी देकर कंद वाली फसलों के बेहतर विकास में मदद करता है। यह एक आवश्यक पोषक तत्व है, जो प्रोटीन और नाइट्रोजन संवर्धन में सहायक है एवं फफूंदीनाशक होने के कारण विभिन्न प्रकार की फफूंदी से फसलों की सुरक्षा करता है।
लाभ :
- तिलहन वाली फसलों में तेल की मात्रा में वृद्धि होती है।
- खाद्यान्न वाली फसलों में कल्लों की संख्या में वृद्धि होती है।
- इसके प्रयोग से उत्पादन में 15-25% की वृद्धि होती है।
प्रयोग मात्राः 3 कि०ग्रा० प्रति एकड़ सभी फसलों में और तिलहन की फसलों में 6 कि०ग्रा० प्रति एकड़ प्रयोग किया जाता है।
पैकिंग: 1 कि0ग्रा0 पाउच में उपलब्ध है।





